Biceps Kaise Banaye | बाइसेप्स बनाने के एक्सरसाइज
Biceps Kaise Banaye | बाइसेप्स बनाने के एक्सरसाइज
दोस्तों अगर आप अपने बाइसेप का साइज तेजी से बड़ा करना चाहते हैं तो बाइसेप की तीन-चार एक्सरसाइज अपने बाइसेप वर्कआउट के रूटीन में जरूर शामिल करें। अक्सर देखा गया है कि लड़के बाइसेप कर्ल preacher Curl हरमल कर्ल यही मारते रहते हैं तो आज इस आर्टिकल में मैं आपको उन्हीं 4 एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहा हूं जिससे बाइसेप का साइज तेजी से बढ़ेगा और यह भी बताऊंगा कि उसे सही तरीके से कैसे परफॉर्म करें जिससे ज्यादा बेनिफिट हो, मतलब आपके बाइसेप का साइज तेजी से बढ़ सके। इन एक्सरसाइज को अपने बाइसेप workout वाले दिन कर सकते हैं।
1- DUMBBEL PREACHER CURL
कई लड़के ज्यादा बार्बल प्रीचर कर्ल ही करते हैं । वह भी बहुत अच्छी एक्सरसाइज है और कभी-कभी आपको डंबल से भी एक्सरसाइज परफॉर्म करनी चाहिए। अब एक उपाय ऐसी बताने जा रहा हूं जिससे डंबल प्रीचर कर्ल आपके बाइसेप का साइज तेजी से बढ़ेगा। आपको जब डंबल ऊपर लाना है तो अपनी कलाई को हल्का सा बाहर की ओर मोड़ें मतलब आपकी जो छोटी उंगली है उसको अंदर की ओर करना है तो इससे बाइसेप में अच्छा कांटैक्ट आता है बाइसेप की पिक अच्छी बनती है। अच्छी तरह बाइसेप में स्पीज हो पता है बाइसेप गोल बनता है अच्छी डेफिनेशन बनती है। इस एक्सरसाइज के आप तीन सेट 12-12 रिपीटेशन लगा सकते हैं।
2- DRAG CURL
ड्रैग कर्ल यह एक्सरसाइज भी बाइसेप के लिए बहुत अच्छी है। इसको आप डंबल से बार से या फिर केबल से या किसी से परफॉर्म कर सकते हैं। इसमें डंबल बार या केबल जब ऊपर लाएं तो अपनी एल्बो को पीछे करें बाइसेप के लोंग हेड के लिए यह बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। आप इस एक्सरसाइज के तीन सेट 12-12 रिपीटेशन लगा सकते हैं।
3 - LAYING CABLE CURL
दोस्तों यह भी बाइसेप के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। इसमें आप फ्लोर पर या बेंच पर लेट कर केबल कर्ल लगाने हैं। इसमें आपकी पूरी बॉडी लॉक हो जाती है आप सिर्फ अपने फोर आर्म्स ही मोव कर सकते हैं कोई चीज नहीं कर सकते सारा का सारा लोड आपके बाइसेप पर ही आता है। इसलिए यह एक्सरसाइज बहुत अच्छी है इस एक्सरसाइज के लिए आप तीन सेट और 12-12 रिपीटेशन लगा सकते हैं।
4- SPIDER CURL
बाइसेप की पिक के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। इसमें भी आपकी पूरी बॉडी लॉक हो जाती है सिर्फ बाइसेप पर ही काम होता है इसमें इंक्लाइंड बेंच पर उल्टा लेट कर कर्ल लगाएं। इसमें इजी बार, नॉर्मल या डंबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाइसेप की पिक के लिए बहुत अच्छे एक्सरसाइज है बाइसेप गोल बनते हैं इसके भी तीन सेट 12-12 रिपीटेशन लगा सकते हैं।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में मैंने जो भी एक्सरसाइज आपको बताई है उनमे आपकी पूरी बॉडी लॉक हो जाती है कोई भी चिट का चांस नही है हिलेने-डुलने का कोई चांस नहीं है। सिर्फ आपके बाइसेप पर ही काम होता है। तो इसलिए यह सारी एक्सरसाइज है बहुत अच्छी है इन्हें आप अपने बाइसेप वकआउट रूटीन में जरूर ऐड करें। इनमें से आप कोई भी दो एक्सरसाइज बाइसेप वकआउट वाले दिन कर सकते हैं।
Post a Comment